Wednesday, April 15, 2015

-----------:बिन बेटी ये जग बेकल है:----------

                                                             
                                                         
बिन बेटी ये जग बेकल है, बेटी है तो कल उज्वल है,
बेटी से संसार सुनहरा, बिन बेटी क्या पाओगे..?
 बेटी नयनों की ज्योति है,कल के सपनों की मोती है,
 शक्तिस्वरूपा बिना आप किस द्वारे दीप जलाओगे..?
 शांति-क्रांति-समृद्धि-वृद्धि-श्री सिद्धि सभी कुछ है उनसे,
उनसे नजर चुराओगे तो किसका मान बढ़ाओगे...?
 सहगल-रफ़ी-किशोर-मुकेश ,मन्ना डे के दीवानों !
बेटी नहीं बचाओगे तो लता कहां से लाओगे....?
सारे खान,जॉन, बच्चन और रजनीकांत,ऋतिक रोशन,
रानी, सोनाक्षी, विध्या,ऐश्वर्या ,करीना कहां से लाओगे..?
अब भी जागो, सुर में रागो, भारत मां की संतानों !
बिन बेटी के, बेटे वालों, किससे ब्याह रचाओगे...?
बहन होगी, तिलक होगा, किसके वीर कहलाओगे...?
 सिर आंचल की छाव होगी,’सिंहमां का दूध लजाओगे।

वीं.पी.सिंह 'निडर"

Mob.+91-8510059789/9971224023

No comments:

Post a Comment